
एटा ~ थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान शराब का अवैध कारोबार करते 02 अभियुक्तों को 510 पौबा अवैध देशी शराब व भारी मात्रा में मोनोग्राम, ढक्कन सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धन्नजय सिंह कुशवाहा व एसपी क्राईम एटा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में अवैध शराब के विरूद्घ चलाये जा अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा दो शराब तस्करों को अवैध देशी शराब बनाते समय गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 17.11.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम यादगारपुर के पास से 02 अभियुक्तों को अवैध रूप से शराब को बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में एक अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया है। मौके से 510 पौबा मिश्रित व अपमिश्रित शराब तथा 05 शीट रेपर, 69 ढक्कन को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मिरहची पर मु0अ0सं0 252/2021 धारा 60 आब0 अधि0 व धारा 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी-
1- 510 पौबा अवैध शराब ब्रान्ड (150गुड इवनिंग व 360मस्तीह)
2- 69 ढक्कन,
3- 05 रेपर शीट, प्रत्येक शीट मे 45 रेपर।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1.राजकुमार पुत्र अशोक कुमार
2.विपिन उर्प कालू पुत्र अशोक कुमार निवासीगण यादगारपुर थाना मिरहची जनपद एटा।
भागे हुए अभियुक्त का नाम पता
- सोनू पुत्र तुरषनपाल नि0 यादगारपुर थाना मिरहची एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उपनिरीक्षक जवाहर सिंह धाकड़े
2.एसओजी प्रभारी अनुज चौहान
3.का0 771 अभिषेक कुमार
4.हे0का0 58 सगीर खॉ
5.का0 666 बिष्णु
6.का0 582 समय सिंह
7.हे0का0 49 रोहिताश कुमार
8.का0 402 विनय कुमार
आबकारी विभाग
1.निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार सिंह
2.निरीक्षक श्री निहान्त यादव
3.का0 कोशिस कुमार वरूण