तेज तर्रार इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने सभांली सकीट थाने की कमान
एटा! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के आदेशानुसार क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर एवं कोतवाली नगर में उपनिरीक्षक रहे तेज तर्रार वरिष्ठ इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने गत सांय सकीट थाने की कमान संभाली ! उन्होने इस अवसर पर थाने में तैनात सभी उपनिरीक्षक एवं आरक्षियों का परिचय प्राप्त करने के बाद थाना क्षेत्र में कानून का राज स्थापित होने की बात कही ! बताते चलें कि इंस्पेक्टर विवेक शर्मा बहुत ही मधुर व्यवहार के धनी होनहार एवं तेज तर्रार पुलिस अधिकारी हैं!