
बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर कल देर रात बाइक सवार दो दोस्तों को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। दोनों की मौके पर मौत हो गयी। काफी देर तक दोनों के शव मौके पर पड़े रहे। बाद में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया। बंटी और विकास निवासी ताजपुर मुरसान कल अलीगढ़ शादी समारोह में गये थे। अलीगढ़ में उनके साथी की बेटी की शादी थी। रात के करीब एक बजे दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह हतीसा पुल के निकट आये तो किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। काफी देर तक दोनों के शव मौके पर ही पड़े रहे। जब राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो हाथरस गेट पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। रात भर पोस्टमार्टम हाउस पर कोहराम मचा रहा।