डा. ऋचा शर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन, अतरौली से पेश की दावेदारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

डा. ऋचा शर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन, अतरौली से पेश की दावेदारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. ऋचा शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वहीं, अतरौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए आवेदन भी कर दिया है। लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और आवेदन लिया। डा. ऋचा ने बताया कि आजादी के बाद से अतरौली विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ने की वजह, इसके जातिवाद की राजनीति के चंगुल में फंसे रहना है। चुने गए प्रतिनिधियों ने अपनी जाति में भी खास लोगों का ही विकास किया। क्षेत्र की जनता आजादी के 75 साल बाद भी अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। लेकिन, अब सर्वसमाज जाग गया है। जाति-धर्म की राजनीति करने वालों को जनता मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। जनता की आशा का केंद्र राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हैं, जिनके नेतृत्व में महिलाओं व युवाओं ने कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks