रंगोली बना दिया मतदाता जागरूकता संदेश

एटा । जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज शहर के श्याम नगर स्थित पुष्पा देवी बालिका डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया । इस मौके पर तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित कर स्कूली बालिकाओं व शिक्षकों को मताधिकार से सम्बंधित जानकारियां दी ।