टॉय टॉय फिस्स रही अधिकारियों की रेड
सीओ, एसडीएम और पुलिस के जवान नहीं पकड़ सके एक भी दलाल

एटा । लम्बे समय से दलाली कमीशनखोरी का अड्डा बने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय पर आज भले ही हिम्मत जुटा कर अधिकारियो ने रेड डाल कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया हो लेकिन अधिकारियों की छापेमारी तब मजाक बन कर रह गयी, जब लाव लश्कर के साथ छापेमारी करने पहुचे सीओ एवं एसडीएम किसी को पकड़ना तो दूर किसी को छू तक नहीं पाये । बरहाल कारण जो भी हों लेकिन लोग मजाकिया लहजे में यह कहते सुने गये कि सब ढोल की पोल हैं । पकड़ने बाले अधिकारी तो अलग ही थे, जिन्हें लोग आज भी भुला नहीं सकते ।