सात ग्राम सभाओं में हर दिन निकलेगी कांग्रेस की पदयात्रा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सात ग्राम सभाओं में हर दिन निकलेगी कांग्रेस की पदयात्रा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ का नारा लेकर निकाली जा रही प्रतिज्ञा यात्रा से कांग्रेसी काफी उत्साहित हैं। लिहाजा, हाईकमान ने इसे ग्राम स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा की सात ग्राम सभाओं में पदयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन ने कहा कि 14 नवंबर से 24 नवंबर 2021 तक भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ के नारे के साथ प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर ग्राम सभाओं में पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का विधानसभा प्रभारी नेतृत्व करेंगे। महंगाई पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर घर-घर प्रतिज्ञा पत्र का वितरण होगा। प्रत्येक बूथ पर बीएलए की नियुक्ति होगी। जो बूथों पर पहुंचकर वोटर लिस्ट का सत्यापन करेंगे। नए मतदाता बनवाने के साथ, मतदाता सूचियों में व्याप्त त्रुटियों को ठीक कराएंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks