भट्ठा मालिक कर सकेंगे अब जेसीबी से मिट्टी खनन. – रिपोर्ट शुभम शर्मा

भट्ठा मालिक कर सकेंगे अब जेसीबी से मिट्टी खनन. – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – ईंट भट्ठों पर चलने वाली जेसीबी से मिट्टी खोदाई और मिट्टी ढुलाई को अब पुलिस नहीं रोक सकेगी। शासन ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है, जिसमें खासतौर पर पुलिस को ईंट-भट्ठों के मामले में हस्तक्षेप न करने के निर्देश दिए हैं। पहले ईंट थपाई के लिए हस्त चलन से मजदूरों द्वारा मिट्टी खोदाई (मिट्टी खनन) कराई जाती थी। साथ ही दूसरे स्थान से ईंट पथाई तक जेसीबी से लोड करने पर भी पुलिस एतराज करती थी। योगी सरकार के अपर सचिव गृह अवनीश अवस्थी से उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता एसोसिएशन के महामंत्री व विधायक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ऊर्फ गोपी ने शिकायत की कि ईंट पथाई के लिए ईंट मिट्टी खोदाई व परिवहन के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार ईंट मिट्टी परिवहन में प्रयुक्त होने वाले डंपर व ट्रैक्टर को रोक कर अनावश्यक हस्तक्षेप किया जाता है।महासचिव श्रीवास्तव ने तर्क दिया कि ईंट निर्माता विनियमन शुल्क (पहले रायल्टी नाम से) साल भर का जमा किया जाता है। पुलिस कर्मी अभिलेख देखना तक पसंद नहीं करते हैं। अपर मुख्य सचिव अवस्थी ने प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्त, डीएम व एसएसपी को लिखे पत्र में निर्देशित किया है कि जिन ईंट निर्माताओं ने भट्ठा संचालन के लिए विनियमन शुल्क जमा किया है उन्हें पुलिस अनावश्यक न तो रोके, ना ही जेसीबी से खोदाई करने से रोका जाए। अलीगढ़ ईंट निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. जनक पाल सिंह व महासचिव हेमेंद्र चौधरी ने बताया है कि अवस्थी द्वारा जारी किए गए पत्र की सूचना ईंट निर्माताओं को दे दी गई है। अलीगढ़ के ईंट भट्ठा स्वामियों ने भी इस समस्या के बारे में प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks