दहेज हत्या की घटना में वाॅछित चल रही महिला आरोपी (सास) गिरफ्तार

*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या की घटना में वाॅछित चल रही महिला आरोपी (सास) गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 220/20 धारा 498ए, 304बी भादवि तथा 3/4 द0प्र0अधि0* की घटना में फरार चल रही आरोपी सास को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना:-* दिनांक 17.05.2020 को वादि सर्वेश पुत्र देवदत्त निवासी गाॅव साहबगंज थाना मेरापुर फर्रुखाबाद द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री की शादी 13.05.2019 देवेन्द्र पुत्र वीरपाल निवासी कुकराया रतनपुर थाना जैथरा एटा के साथ हुई थी। दिनाँक 17/05/2020 को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा वादी की पुत्री की हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 220/20 धारा 498ए, 304बी भादंवि व 3/4 द0प्र0अधि0* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 04.06.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रही आरोपी (सास) अलोपा पत्नी वीरपाल सिंह निवासी कुकराया थाना जैथरा को कस्बा जैथरा बस स्टेण्ड से समय करीब 07:20 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरूद्व थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्ता का नामपताः-*
1- अलोपा पत्नी वीरपाल निवासी कुकराया रतनपुर थाना जैथरा, एटा।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 योगेश तिवारी
2- आरक्षी अनुज
4- आरक्षी रोहित
5- म0 का0 आरती
6- चालक शिवराज सिंह

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks