एक षड्यंत्र के तहत शहीद हुए किसान, पत्रकार के परिजनों सहित राष्ट्रीय किसान नेताओं का सम्मान किया गया

लखीमपुर न्याय किसान महापंचायत में पीलीभीत के पूरनपुर में पहुंच किसान नेता ने भरी हुंकार देश के गृह राज्य मंत्री को तत्काल जेल भेजे सरकार

एक षड्यंत्र के तहत शहीद हुए किसान, पत्रकार के परिजनों सहित राष्ट्रीय किसान नेताओं का सम्मान किया गया

एटा।आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 14.11.2021 को संयुक्त किसान मोर्चा के के नेता गुरनाम चडूनी की उपस्थिति में जनपद पीलीभीत की तहसील पूरनपुर मैं लखीमपुर खीरी मैं एक षड्यंत्र के तहत की गई किसानों एवं पत्रकार की हत्या मैं न्याय किसान महापंचायत का आयोजन किया गया उपरोक्त हादसे में घायल हुए भाई तेजिंदर ब्रिक राष्ट्रीय अध्यक्ष तराई किसान संगठन के जज्बे को लोगों ने सराहा एवं उक्त हादसे में शहीदों को इतिहास कभी नहीं भूलेगा उपरोक्त महापंचायत में शहीदों के परिजनों सहित किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव का विशेष रुप से हरियाणा के बहुत ही धाकड़ किसान नेता गुरनाम चडूनी के द्वारा सम्मानित किया गया एवं संयुक्त रूप से सरकार को चेतावनी दी गई अतिशीघ्र देश के गृह राज्य मंत्री को जेल नहीं भेजा गया तो किसान अपने तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

उक्त महापंचायत में प्रमुख रूप से :- विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं सहित अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रकट सिंह प्रधान, प्रदीप अहीर, जितेंद्र सिंह सहित हजारों किसान उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks