जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस आज

जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस आज

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में 13 नवम्बर दिन शनिवार को आज जनपद के समस्त थानों पर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुसार जनशिकायतों का थाना समाधान दिवस में निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। जन सामान्य से अपील है कि थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं का निस्तारण कराएं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks