माता अन्नपूर्णा देवी की दुर्लभ मूर्ति की पुर्नस्थापना यात्रा पहुंची एटा

माता अन्नपूर्णा देवी की दुर्लभ मूर्ति की पुर्नस्थापना यात्रा पहुंची एटा
भारी संख्या में जनता ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया, दर्शनों को उमड़ी भीड़। शाम लगभग 3:30 बजे श्री अन्नपूर्णा माता की प्राचीन मूर्ति को लेकर उनकी भव्य झांकी कासगंज से एटा पहुंची। 108 वर्ष पूर्व चोरी हुई दुर्लभ मूर्ति कनाडा से वापस आई 17 जनपदों से गुजर कर वाराणसी पहुचेगी। लगभग 100 वर्ष से अधिक समय पूर्व वाराणसी के घाट से प्राप्त माता अन्नापूर्णा देवी की मूर्ति कनाडा की रेजिना यूनिवर्सिटी द्वारा केन्द्र सरकार के अथक प्रयासों से अब भारत भेजी गई है। मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआई द्वारा काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद धर्मार्थ कार्य विभाग उ0प्र0 को हस्तगत की जा रही है। 11 नवम्बर को यह मूर्ति भव्य रथ पर स्थापित कर नई दिल्ली से सड़क मार्ग से शोभा यात्रा के रूप में 14 नवम्बर तक वाराणसी ले जाई जाएगी। तदोपरान्त 15 नवम्बर को काशी विश्वनाथ धाम के नवीन परिसर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ उक्त मूर्ति की स्थापना परिसर में करते हुए समस्त काशी वासियों एवं श्रद्धालुओं के लिए यह मूर्ति स्थापित की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks