वृद्धा को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

वृद्धा को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गभाना क्षेत्र के हाईवे नगलिया पला सल्लू पर शुक्रवार शाम को सड़क पार कर रही वृद्धा को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के मनकीराम मेहनत मजदूरी करते हैं। शाम को करीब तीन बजे उनकी (60 वर्षीय) पत्नी दानवती देवी खेतों से पशुओं को चारा लेने के लिए जा रही थी। तभी सड़क पार करने के दौरान सामने से आते ट्रक ने उन्हें कुचल दिया घटना में दानवती देवी की मौके पर ही कुचलकर दर्दनांक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही मौके से ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। घटना से मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे 6 बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks