
नगर आयुक्त ने जन समस्याओं को सुना और दिए कार्यवाई के निर्देश – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष/नगर आयुक्त गौरांग राठी ने जन समस्याओं को अपने चेंबर में सुना। जन सुनवाई में स्थानीय पार्षद वार्ड 58 की पार्षद नसरीन शाहीन ने अपने वार्ड में न्यू सर सैयद नगर इकरा की पुलिया की सड़क उठाने की समस्या, वार्ड में साफ सफाई, पथ प्रकाश की समस्या व बिना पार्षद के संज्ञान को बताया, जन सुनवाई में पार्षद शाकिर ने वार्ड में आयशा मस्जिद के पास निर्माण कार्य शुरु कराने, जनसुनवाई में सुरेंद्र नगर क्षेत्र के नागरिक आकाश सोलंकी द्वारा सुरेंद्र नगर क्षेत्र में चबूतरो अवैध नाली के ऊपर स्लैब डालने के कारण सड़क पर गाड़ी निकालने में दिक्कत होने व गली में अवैध अतिक्रमण की शिकायत की। जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने संबंधित विभाग को प्रार्थना पत्रों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करा कर कृत कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।जन सुनवाई के दौरान महेंद्र नगर क्षेत्र में पेयजल की समस्या पर स्थानीय नागरिकों द्वारा रोष व्यक्त करने का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त गौरांग राठी ने महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा और जल निगम के अधिशासी अभियंता को तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल व जल निगम को समस्या के लिए उत्तरदाई मानते हुए तत्काल समस्या का समाधान न होने की दशा में विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी।नगर आयुक्त की जन सुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय अधिशासी अभियंता यांत्रिक मनोज कुमार प्रभात स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक एहसान रब मौजूद थे।