बाइक सवार व पंप कर्मी में हुई मारपीट, पेट्रोल कम देने का आरोप – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बाइक सवार व पंप कर्मी में हुई मारपीट, पेट्रोल कम देने का आरोप – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मथुरा रोड स्थित गांव दौरा के निकट पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम देने पर एक बाइक सवार युवक व पंप कर्मी की में कहासुनी हो गई दोनों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज के साथ मारपीट हो गई पंप कर्मी ने बाइक सवार युवक के ऊपर टंकी का नोजल निकालकर उस पर पेट्रोल उड़ेल दिया। जिससे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवा रहे अन्य बाइक सवारों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को अलग अलग कर दिया। मडराक थाना क्षेत्र के गांव दौलरा निवासी सैफ अली पुत्र स्वाले खां ने बताया कि उन्होंने मथुरा रोड स्थित दौलरा के निकट पेट्रोल पंप पर डेढ़ सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया था। सैफ ने बताया कि उन्हें पेट्रोल कम दिया गया है। उन्होंने पंप कर्मी से कम पेट्रोल देने की बात कही और पेट्रोल नपवाने को कहा इसी बात पर बाइक सवार व पंप कर्मी में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। पंप कर्मी ने पेट्रोल टंकी का नोजल निकालकर बाइक सवार युवक पर पेट्रोल उड़ेल दिया। जिससे पेट्रोल डलवा रहे अन्य वाहन चालकों में भगदड़ मच गई। पंप-कर्मी द्वारा बाइक सवार सैफ के ऊपर पेट्रोल उड़ेलने के दौरान अन्य बाइक सवारों के ऊपर व आंखों में पेट्रोल गिर गया जिससे आंखों में जलन हो गई। स्थानीय लोगों ने दौड़कर दोनों को अलग अलग कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि पंप मालिक की ओर से तहरीर के आधार पर लल्ला निवासी दौलरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks