अरुण कुमार गुप्ता होंगे वार्ष्णेय कॉलेज के नये प्राचार्य – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अरुण कुमार गुप्ता होंगे वार्ष्णेय कॉलेज के नये प्राचार्य – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा नये प्राचार्य को नियुक्त कर दिया गया। नये प्राचार्य अरुण कुमार गुप्ता ने पदभार संभाल लिया। कॉलेज स्टाफ ने उनका स्वागत सत्कार किया। प्रबंधन समिति के सचिव सीए अतुल गुप्ता ने बताया कि डा. अरुण कुमार गुप्ता को नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है। उनको नियुक्ति पत्र पहले ही जारी कर दिया था। अभी तक वह मुरादाबाद के केवीके कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। उन्होंने राजनीति विज्ञान में पीएचडी की है। वहीं, नये प्राचार्य अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि वह कालेज प्रशासन के साथ बैठक करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों से भी बातचीत करेंगे। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलेज को पढ़ाई के साथ ही खेल में भी आगे लेकर जाना है। शैक्षणिक व्यवस्था ठीक रहे, यह पहला उद्देश्य है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks