बड़ी खबर
मनीष हत्याकांड की जांच करने गोरखपुर पहुंची …. सीबीआई की 6 सदस्यीय टीम…….

रामगढ़ताल थाने से एफआईआर की कॉपी व अन्य डिटेल लेने के बाद थाना परिसर में खड़ी सरकारी जीप का भी सीबीआई टीम ने किया मुआयना …….
गोरखपुर आने से पहले सीबीआई ने रामगढ़ताल पुलिस को नोटिस भेज कर केस अपने हाथ में लेने की दी थी जानकारी…….
बताते चलें की कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की रामगढ़ताल इलाके के होटल में पिटाई से हो गई थी मौत…….
इस मामले में मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी ने रामगढ़ताल थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर जेएन सिंह सहित छह पुलिसवालों पर पति की हत्या का लगाया था…. आरोप…..
मामले की विवेचना कर रही एसआईटी पर भरोसा न होने पर मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी ने सीबीआई जांच की …. की थी मांग ……..
मीनाक्षी ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया था दरवाजा जिस पर 12 नवंबर को होनी है सुनवाई ……..
गौरतलब है की जेल गए सभी छह आरोपित पुलिसवालों की न्यायिक हिरासत 17 नवंबर को हो रही है पूरी … लिहाजा 17 नवंबर से पहले सीबीआई ले लेगी उन्हें अपनी कस्टडी में …….