बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट पर अलीगढ़ जंक्शन – रिपोर्ट शुभम शर्मा”

बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट पर अलीगढ़ जंक्शन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मेरठ में सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर डाक से मिले धमकी भरे पत्र के बाद अलीगढ़ जंक्शन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस पत्र में मेरठ सहित अलीगढ़ जंक्शन और अन्य जिलों में रेलवे स्टेशनों के साथ 26 नवंबर और छह दिसंबर को धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।मेरठ जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर चेकिंग अभियान चलाया तो सूचना पर अलीगढ़ जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने मिलकर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया है।आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि अलीगढ़ जंक्शन और आसपास परिक्षेत्र के सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट है। चेकिंग भी लगातार जारी है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिये स्टेशन के पूरे परिसर पर निगाह रखी जा रही है। पुलिसकर्मियों को कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ तैनात भी कर दिया है।इसके अलावा डॉग स्क्वायड के सहयोग से चेकिंग कर रहे हैं। बुधवार को जीआरपी के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म और पार्किंग की चेकिंग की गई है। डॉग स्क्वायड दल भी इस दौरान मौजूद रहा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से आसपास के क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks