
अलीगढ़ महिला अस्पताल में लगाए जाएंगे छह वाई-फाई सीसीटीवी कैमरे – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिला महिला अस्पताल से बच्चा चोरी होने की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की नींद टूट गई। अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल गेट से लेकर परिसर तक छह वाईफाई सीसीटीवी कैमरे लगवाने जा रहा है। इससे अस्पताल परिसर में आने और जाने वाली तीसरी नजर की निगरानी से होकर गुजरेंगे। यही नही इन कैमरों की सुरक्षा के लिए भी लोहे की जाली लगवाई जाएगी। जिससे बंदर आदि इस कैमरों को नुकसान न पहुंचाए।महिला अस्पताल की सुरक्षा पर सोमवार को सवाल उठने लगे। अस्पताल की सीएमएस के कमरे से चंद कदम दूर से लाल साड़ी वाली महिला भुजपुरा निवासी साकिरा की नवजात बच्ची को लेकर उड़न छू हो गई थी।परिजन और सिक्योरिटी को हवा तक नहीं लगी। अस्पताल के गार्ड की भूमिका पर सवाल उठने के साथ ही अस्पताल प्रशासन द्वारा लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पर भी सवाल खड़े हो रहे है। अस्पताल गेट पर लगे दो कमरे दोनों खराब है। इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस की तत्परता और शहर में जगह-जगह लगे कैमरों की वजह महिला को बच्चे समेत बन्नादेवी पुलिस ने रात में बरामद कर लिया। लेकिन अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल तो खड़े हो गए थे। ऐसे में सीएमएस डॉ. रेनू शर्मा ने छह वाईफाई कैमरें लगवाने का आर्डर दे दिया। यह कैमरें परिसर से लेकर गेट तक की पूरी निगरानी करेंगे। बताया कि सप्ताह भर में परिसर कैमरें से लैस हो जाएगा।