कल दिनांक 10.11.2021 को प्रातः 10:00 बजे से एटा कचहरी पर पूर्व में 45 दिन तक चले धरने की समीक्षा करते हुए डीएपी की कालाबाजारी, वर्षा से पीड़ित किसानों को मुआवजा, डीजल, पेट्रोल, गैस की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा

एटा।आपको अवगत कराना है कि अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर कल दिनांक 10.11.2021 को प्रातः 10:00 बजे से पिछले बार कचहरी पर 45 दिनों तक चले धरने को जिलाधिकारी एटा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा 15 दिन में जनसमस्याओं का धरातल पर समाधान कराने का आश्वासन दिया था उक्त आस्वासन के बाद समस्याओं के समाधान की समीक्षा की जाएगी एवं संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रमुख रूप से पदाधिकारी बनाया जाएगा तथा शासन प्रशासन की मिलीभगत से व्यापारियों के द्वारा डी0ए0पी0 में ब्लैक के नाम पर किसानों की हो रही लूट एवं वर्षा से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने, डीजल, पेट्रोल, गैस की बढ़ी हुई बेतहाशा कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा उक्त पंचायत में संगठन की अग्रिम रणनीतियां तय की जाएंगी और संगठन द्वारा पुनः बृहद आंदोलन के लिए नये एवं पुराने कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ तैयार किया जाएगा तथा उक्त पंचायत में संगठन के सभी पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं सहित जनपद के सभी किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं, बुद्धिजीवी समय से सादर आमंत्रित हैं उपरोक्त लोग उक्त पंचायत में शरीक होकर अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए आंदोलन को गति प्रदान करने का काम करेंगे।