
बोनेर चौराहे पर किसान की जेब से रुपये पार कर ले गए चोर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना गांधी पार्क क्षेत्र धनीपुर मंडी से व्यापारी से पैसा लेकर लौट रहे किसान चरण सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी जलाली मोड थाना हरदुआगंज आज सोमवार को धनीपुर मंडी से टेंपो में बैठकर घर के लिए जा रहा था तभी रास्ते में बोनेर चौराहे पर पहुंचे बराबर में बैठे लड़के ने टेंपो को बोनेर चौराहे पर रुकवाया और वहां से भाग गया उसे उतरते ही किसान ने अपनी जेब पर हाथ रखा तो जेब मैं रखे ₹106000 गायब थे और जेब कटी हुई देखी तो किसान ने वहां शोर-शराबा किया वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए लोगों के द्वारा सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महुआ खेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई और जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक महिला से कुंडल लूट कर कुछ अज्ञात बदमाश फरार हो गए थे अभी तक पुलिस ने उसका कोई खुलासा नहीं किया तब तक दूसरी घटना को चोरों ने अंजाम दे दिया। चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।