छतरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी में पद को लेकर मची अंतर कलह:

!!.बुंदेलखंड में घमासान, छतरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी में पद को लेकर मची अंतर कलह: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री ने पार्टी अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप.!!
चाटूकारों को दिए जा रहे पद पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को किया जा रहा नजर अंदाज

बुंदेलखंड में राजनीतिक घमासान मचा है, बीते दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा द्वारा छतरपुर जिले से अवधेश सिंह यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसकी घोषणा होते ही लंबे समय से पिछड़ा वर्ग मोर्चा में काम कर रहे जिला मंत्री पूरन कुशवाहा ने विरोध का विगुल फूंक दिया है। श्री कुशवाहा ने जिला अध्यक्ष मलखान सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से मोर्चा के सभी सदस्यों के साथ सामूहिक सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की घोषणा की है। उनका कहना है कि जिले में पिछले दस वर्षो से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए काम कर रहा हूं, मेरी टीम में से किसी को भी जिला अध्यक्ष बनाया जा सकता था, परन्तु युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवधेश यादव को जिला मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया गया है। जिस कारण पिछड़ा वर्ग मोर्चा में असंतोष का माहौल पनप रहा है।
पैनल में भेजा गया एक नाम……
श्री कुशवाहा का आरोप है कि जिले से प्रदेश कार्यालय के लिए सिर्फ एक ही नाम भेजा गया और उसी नाम पर रायसुमारी कर ली गई, बल्कि नियम यह है कि जिले से कई नाम प्रदेश कार्यालय भेजे जाते है। उन नामों में से रायसुमारी करके घोषणा की जाती है। परंतु ऐसा नहीं किया गया है। जिले में पार्टी एक दो लोगों के हाथ में पहुंच गई है। उनकी जो चाटूकारी करते है, उन्ही को पद दिये जा रहे है। आनेवाले समय में पार्टी का यही हाल रहा तो मेरे साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी साथी सामूहिक रूप से भाजपा पार्टी से इस्तीफा देंगे।
इनका कहना है…….
भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह का कहना है कि जिले से पैनल बनाकर भेजा गया था, प्रदेश कार्यालय से ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई है जो विरोध कर रहे है उनकी व्यक्तिगत सोच है। जिले में भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को किसी भी तरह का असंतोष नहीं है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks