हॉस्पिटल में सो रही महिला से छेड़छाड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यूपी (बहराइच) : हॉस्पिटल में सो रही महिला से छेड़छाड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में सो रही महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। महिला ने उसे पकड़ लिया, शोर शराबा सुनकर बाकी लोग भी जाग गए और जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल का है। मंगलवार रात के समय महिला जमीन पर सो रही थी। नगर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा दिया गया है।

छेड़छाड़ की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैद हो गई। इसके बाद यह वीडियो काफी चर्चा में है। युवक चुपके से वार्ड में घुसा और जमीन पर सो रही महिला के साथ जाकर लेट गया। महिला को आभास हुआ तो वह चौंककर उठ पड़ी। महिला के जागने के बाद भी युवक कुछ देर लेटा रहा, फिर उठकर भागने लगा। इस पर महिला ने उसे पकड़ लिया और शोर मचा दिया। बेड पर लेटे व्यक्ति ने भी युवक को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया।

छेड़छाड़ का यह वीडियो काफी चर्चा में है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, कि कैसे युवक बिना किसी डर के इस तरह की हरकत करने के लिए उतारू हो गया। वहीं, हॉस्पिटल के अंदर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks