पत्रकारों की गरिमा एवं सम्मान के प्रति बेहद संजीदा निकले एटा के नए एएसपी धनंजय सिंह..!
शनिवार की रात पत्रकार के साथ अभद्रता देने बाले कोतवाल की जम कर ली क्लास।
आनन फानन में सीओ को पत्रकार की बाइक वापिस करा कर पत्रकार असंतोष को किया ठंडा।

एटा। जिले के नए एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह पत्रकारों की गरिमा एवं सम्मान के प्रति बेहद संजीदा एवं संवेदनशील पुलिस अफसर निकले। इसका जीवन्त उदाहरण उस समय देखने को मिला जब कल रात्रि 10 बजे मनसुख टाइम्स के सम्पादक बबलू चक्रवर्ती के साथ कोतवाली में अभद्रता दी गई। और इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल इंस्पेक्टर ने खड़ी करवा ली। जिस पर तमाम पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया। आज दोपहर दो बजे जब पीड़ित पत्रकार/सम्पदाक ने लिखित तहरीर देकर दर्जनों पत्रकार साथियों के साथ घटना बताई। तो एएसपी ने संवेदनशील ततपरता दिखाते हुए। सीओ सिटी को 30 मिनट में घटना की वास्तविकता खुद आकर बताने के निर्देश दिए। तब तक सभी पत्रकारों को अपने चैंबर में ससम्मान बैठाए रखा। सीओ सिटी के अपडेट देने के बाद उन्हें जब पता चला कि पत्रकार की उक्त बाइक जीडी में लावारिस दर्शा कर इंद्राज की है। तो एएसपी ने तुरंत शहर कोतवाल को तलब कर लिया।और उन्हें पत्रकारों के साथ तमीज से पेश आने की सख्त ताकीद दे डाली। एएसपी धनंजय सिंह ने स्पष्ट कहा उक्त बाइक पत्रकार को सम्मान सहित सौप दी जाए। इस दौरान कोतवाली इंस्पेक्टर ने अनजाने में इस भूल के लिये पत्रकारों से अफसोस जाहिर किया। पत्रकारों के बीच तेजी से तूल पकड़ रहा है। उक्त प्रकरण का पटाक्षेप एएसपी साहब की सूझबूझ से निस्तारण हो सका। पत्रकारों के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाये रखने के उनके निर्देशो को असर उस समय पुनः देखने को मिला। जब देर शाम पीड़ित पत्रकार की बाइक कोतवाली इंस्पेक्टर ने पत्रकारों की सार्वजनिक मौजूदगी में सौप दी। नये एडिशनल एएसपी की कार्यशैली की पत्रकार जगत में सराहना की जा रही है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजू उपाध्याय, दिनेश शर्मा, बबलू चक्रवर्ती, अरविंद गुप्ता, वैभव पचौरी, राज वर्मा, एसके माथुर, अनुज मिश्रा, शिव कुमार पाठक, आदि अनेको पत्रकार एटा एवं कासगंज जिले के मौजूद रहे।