संजय निषाद ने BJP को दी धमकी, कहा वादा पूरा नहीं हुआ तो गठबंधन पर पड़ सकता है असर

लखनऊ। ट्विटर @ ANI News UP) निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। उन्होंने रविवार को धमकी भरे अंदाज में कहा कि निषाद समाज के लोग बीजेपी को तब तक वोट नहीं देंगे, जब तक आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती। अब ये बीजेपी की जिम्मेदारी है कि वह अपने वायदे पर खरी उतरे। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर से उनका दल यूपी के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करने जा रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर बीजेपी ने वायदा पूरा नहीं किया तो गठबंधन खतरे में पड़ सकता है। ध्यान रहे कि इसके पूर्व सुभासपा के चीफ ओपी राजभर पहले ही बीजेपी को झटका देकर अखिलेश का दामन थाम चुके हैं।