
मोदी सरकार की निजी करण नीतियों के खिलाफ भा ,रा ,मजदूर कांग्रेस इंटक करेगी विरोध, प्रदर्शन, ।।।।।।कटनी/भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक कटनी जिला इकाई परिषद द्वारा झिंझरी मे स्थित होटल टी,जी, एस, मैं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। आयोजित वार्ता में कांगेस इंटक के अनेक पदाधिकारियों रेल्वे कर्मचारी संघ एवं अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए भा जा पा सरकार द्वारा शासकीय उपक्रमों के निजी करण किए जाने की नीतियों का पुरजोर विरोध करते हुए मोदी सरकार को मजदूर कर्मचारी वर्ग के अधिकारों पर कुठाराघात किया जाना बताया। लोकतंत्र खतरे में हैं। देश को पूंजी पतियों के हाथों में दिए जाने की दिशा में मोदी सरकार चल रही है। इंटक परिषद कटनी जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बीएम तिवारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जिला इंटक की यह प्रथम वार्ता है उन्होंने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार की दुरा ग्रह पूर्ण नीतियों के कारण कर्मचारी वर्गों पर कुठाराघात हो रहा है। देश के बड़े-बड़े शासकीय उपक्रमों का निजीकरण करके पूंजीपतियों के हाथों सोपे जाने की तैयारी में हैं।जिससे देश पुनः गुलाम हो जाएगा। निजीकरण हो जाने से कर्मचारी, वर्ग को काम के बदले कम वेतन लिए जाने मजबूर किया जाएगा जोकि लोकतंत्र पर अत्याचार है ।देश के संविधान और मानव के मौलिक अधिकारों का हनन होना बताया। कांग्रेस इंटक परिषद इसका पुरजोर विरोध करेगी निजी करण और दास्तां गुलामी कभी स्वीकार नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्रमिक मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा श्रमिक कर्मचारी वर्ग को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी परिषद की है सारे श्रमिक संगठन इंटक परिषद के साथ मिलकर विरोध स्वरूप अपनी आवाज बुलंद करेंगे। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि इंटक परिषद शिक्षा, स्वास्थ्य, और बैंकों के निजी करण पर रोक लगाए जाने मैं समाज के प्रबुद्ध वर्गों को साथ लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी। भा जा पा की केंद्र सरकार की नीतियों से पूरा देश विचलित है परिषद अब ऐसा नहीं होने देगी नागरिकों के समान अधिकार और उसके मूल्यों की रक्षा किए जाने हेतु एकजुटता के साथ पूरे भारतवर्ष में जन आंदोलन किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कई वर्षों से सुस्त पड़े इस संगठन में नए सुयोग ऊर्जावान पदाधिकारियों की नियुक्ति , व नई कार्यकारिणी गठित की गई है ऊर्जावान पदाधिकारी समस्त सदस्य अपने अपने पदों के अनुसार शीघ्र एक जुटता के साथ विधि नियमों, व अनुशासन में रहकर कार्य करना प्रारंभ कर देगें। ।।।।।।।।।।।।।।।।।। प्रमोद खंपरिया,। अंकु रण समाचार पत्र ब्यूरो चीफ कटनी,