शहर में धूमधाम से निकाली गई चित्रगुप्त भगवान की शोभा यात्रा

शहर में धूमधाम से निकाली गई चित्रगुप्त भगवान की शोभा यात्रा

एटा। चित्रकूट भगवान मंदिर पर भगवान चित्रगुप्त का हवन, कलश पूजन किया गया। इसके उपरांत भगवान चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा का उद्घाटन डॉ एके सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ राजेश सक्सेना ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा आकर्षक डोलो एवं रोड शो के साथ रेवाड़ी मोहल्ला से प्रारंभ होकर जीटी रोड, ठंडी सड़क होते हुए मेहता पार्क पर पूर्व अध्यक्ष प्रेमी सक्सेना के आवास पर समाप्त हुई।

शोभायात्रा का जगह-जगह चित्रांश बंधुओं ने पुष्प वर्षा एवं आरती उतार कर स्वागत किया। मेले में चित्रगुप्त कल्याण समिति के सदस्यों के अलावा महिला शाखा एवं युवा शाखा ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मेला प्रभारी चित्रांश संजीव सक्सेना एवं संयोजक सुभाष चंद्र सक्सेना ने मेले का सफल संचालन किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष रविंद्र सहाय, अनिल सक्सेना, राकेश कुलश्रेष्ठ, प्रदीप बिसरिया, मानवेंद्र कुदेशिया, लाल बहादुर सक्सेना, विक्रांत सक्सेना, आलोक जौहरी, अमित जोहरी, अनुपम जोहरी, आरपी सक्सेना, इंदिरा सहाय, ममता जोहरी, ऊषा सक्सैना, रेनू बिसारिया, राकेश मधुकर, मीडिया प्रभारी सतीश सक्सेना, करणवीर सक्सेना, मुकुल सक्सेना, आशीष कुदेशिया, सतीश चंद्र सक्सेना, शशि किशोर सक्सेना, मुकुल सक्सेना, मनोज सक्सेना, आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks