
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका के साथ अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार तथा पीड़िता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 04.11.2021 को वादिया द्वारा थाना जैथरा पर सूचना दी गयी कि दिनांक 02.11.2021 को उसकी नाबिलग पुत्री को आशिफअली पुत्र मुन्नेअली निवासी ग्राम सौसा थाना बागवाला जिला एटा बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मु0अ0स0- 508/21धारा- 363, 366 भादंवि व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा से श्री उदय शंकर सिंह द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये थानाध्यक्ष जैथरा को अतिशीघ्र पीडिता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। थाना जैथरा पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को राजस्थान से गिरफ्तार कर व नाबालिग पीडिता को बरामद किया गया। पीड़िता के बयानों तथा मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादंवि की बढ़ोतरी कर प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- आशिफअली पुत्र मुन्नेअली निवासी ग्राम सौसा थाना बागवाला जिला एटा
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
- उ0नि0 श्रवण कुमार निगम चौकी धुमरी इंचार्ज
- का0 968 देवेन्द्र कुमार
- म0का0 750 अनुराधा