CM योगी ने औरैया में ₹280 करोड़ से निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं ₹109 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

औरैया में मुख्यमंत्री योगी

CM योगी ने औरैया में ₹280 करोड़ से निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं ₹109 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया-

पारिवारिक व्यस्तता के बावजूद जनपद औरैया का विकास हो, इस भाव के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित सभी जनपदवासियों को मैं दीपावली व भैया दूज की हार्दिक बधाई देता हूं एवं हृदय से स्वागत व अभिनंदन करता हूं: UPCM योगी

हम धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजनों के साथ-साथ विकास की परियोजनाओं को तेजी के साथ आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

आज जनपद औरैया में एक साथ लगभग ₹450 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हो रहा है: UPCM योगी

यह मेडिकल कॉलेज उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ औरैया व आसपास के जनपदों के युवाओं को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की सुविधा भी देगा।

बालिकाओं हेतु नर्सिंग के पाठ्यक्रम को चलाने में सुविधा होगी।

इससे रोजगार की भी ढेर सारी संभावनाएं आगे बढ़ेंगी: UPCM योगी

औरैया जनपद का अपना मेडिकल कॉलेज हो, यह सपना था।

हम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के आभारी हैं, जिनकी अनुकंपा से ‘प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना’ के अंतर्गत आज औरैया जनपद का सपना साकार हो रहा है: UPCM योगी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks