दीपावली पर हुई आतिशबाजी से सामान्य से चार गुना रहा वायु प्रदूषण – रिपोर्ट शुभम शर्मा

दीपावली पर हुई आतिशबाजी से सामान्य से चार गुना रहा वायु प्रदूषण – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – दीपावली पर हुई आतिशबाजी से वायु मंडल जहरीला हो गया है। गुरुवार की रात सामान्य दिनों की अपेक्षा आसमान में प्रदूषण चार गुना तक बढ़ गया है। अलीगढ़ की एयर क्वालिटी इंडेक्श (आइक्यू) रेड जोन में है। बुधवार को यह 151 माइक्रो प्रतिघन मीटर था। जो कि सामान्य से डेढ़ गुना अधिक होता है। सामान्य आइक्यू 100 माइक्रो प्रतिघन मीटर होती है। इससे लोगों को दिक्कतें रहीं। शुक्रवार की सुबह पाकरें में टहलने गए लोगों ने आखों में जलन और सास लेने में परेशानी महसूस की। ध्वनि प्रदूषण भी कानफोड़ू रहा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा चिह्नित शात क्षेत्र अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सामान्य से अधिक 53.5 प्रतिघन डेसीबल दिन में और 65.2 प्रतिघन डेसीबल रात में रहा।दीपोत्सव पर हर साल पीएम -10 (पार्टिकुलेट मेटर) आसमा में बेहद घातक स्थिति में पहुंच जाता है। इस साल भी यही हुआ। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्याल में संसाधन न होने के चलते शुक्रवार यानि दीवाली की रात को हुई आतिशबाजी के बाद की मैन्युअल सैंपल रिपोर्ट नहीं आ सकी। मगर आन लाइन मानेटरिंग डिजीटल स्टेशनों पर अलीगढ़ का पीएम-10 चार सौ प्रति माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर से अधिक रहा है। पिछले साल भी यह चार सौ प्रति माइक्त्रोग्राम घन मीटर था। इसके चलते आसमान में कार्बन मोनो आक्साइड की पर्त छा गई। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले साल दीपावली पर मौसम में नमी थी। इस साल तो मौसम में गर्माहट व खिली धूप से पीएम-10 कम होना चाहिए। जब तक वायु मंडल की पर्त से धुंध के छोटे -छोटे कण ( पीएम-10) नहीं छंटते, तब तक वृद्ध व बीमार लोगों को सुबह नहीं टहलने के लिए नहीं जाना चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks