
5 उड़ जाएगा आज धुंआ – रिपोर्ट शुभकरोड़ से अधिक की आतिशबाजी काम शर्मा
अलीगढ़ – नुमाइश मैदान के आतिशबाजी बाजार में इस बार पटाखों की खूब बिक्री हो रही है। बुधवार को सुबह से ही आतिशबाजी खरीदने वालों की जबरदस्त भीड़ थी। लोग ग्रीन पटाखों को सबसे अधिक पसंद कर रहे हैं। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस बार महंगाई का भी असर दिख रहा है। 10 से 15 फीसद तक पटाखे महंगे हैं। आतिशबाजी कारोबारियों का दावा है कि नुमाइश मैदान से इस बार करीब 5 करोड़से अधिक के पटाखे बिक जाएंगे। वहीं, इगलास, खैर, अतरौली समेत जिले के अन्य कस्बों में करीब दो करोड़ की अातिशबाजी बिक जाएगी। ऐसे में जिले भर में दीपावली के दिन 7 करोड़ से अधिक की आतिशबाजी का धुंआ उड़ जाएगा।दीपावली के त्योहार पर हर साल नुमाइश मैदान में जिले का मुख्य आतिशबाजी बाजार लगता है। इस बार भी 27 अक्टूबर से लेकर छह नवंबर तक इसे लगाने का फैसला हुआ है। यहां के लिए कुल 220 के करीब अस्थाई लाइसेंस जारी हुए हैं। शुरुआत में बाजार सुस्त रहा था, लेकिन त्याेहार के नजदीक आते ही बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। धनतेरस की शाम से बाजार में लोगों की भीड़ आनी शुरू हो गई। बुधवार को छोटी दीपावली के दिन भी सुबह से ही पटाखे खरीदने के लिए लोग आने लगे। पूरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने खरीददारी की। देर रात तक बाजार में यही हाल रहा। तमाम लोग तो पूरे परिवार के साथ आतिशबाजी खरीदने पहुंचे। आतिशबाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने बताया कि नुमाइश मैदान में इस बार करीब 5 करोड़ से अधिक के पटाखे बिक्री होने की उम्मीद है। वहीं, कस्बों में अलग पटाखों की बिक्री होती है। महीने की शुरुआत में त्योहार होने के चलते इस बार बिक्री अच्छी हुई है।