बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर बिकी मिठाई – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर बिकी मिठाई – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – धनतेरस के पहले बाजार में ग्राहक उमड़ पड़े हैं। मिठाई एवं ड्राई फ्रूट्स के साथ ही गिफ्ट के सामानों की जबर्दस्त बिक्री हो रही है। करोड़ों में मिठाई कारोबार होने की उम्मीद है। धनतेरस के पहले शहर में मिठाई का जबर्दस्त कारोबार हुआ है। मिठाई के कारोबारियों को दम मारने की फुर्सत नहीं है। पिछले साल की तुलना में महंगाई में करीब दस प्रतिशत की तेजी आई है।बावजूद इसके मांग भी बढ़ा है। ड्राई फ्रूस महंगा होने के कारण परंपरागत देसी मिठाइयों की मांग में इजाफा हुआ है। कॉरपोरेट हाउस, कारखाना संचालक एवं प्रतिष्ठानों के स्वामियों के काफी आर्डर दुकानदारों के पास आए हैं। सबसे अधिक लड्डू, चंद्रकला, बालूशाही, सोनपापड़ी, काला जामुन आदि की मांग है। ड्राई फ्रूट्स भी काफी संख्या में लोग खरीद रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों के सामान भी खूब बिक रहे हैं। जनपद में करोड़ों का मिठाई कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks