
ईको फ्रेंडली पॉपकॉर्न अनार से निकलेगी रंग-बिरंगी रोशनी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नुमाइश मैदान में आतिशबाजी बाजार सज कर तैयार हो गया है। पहली बार यहां कई नए पटाखे आए हैं। इनमें ईको फ्रेंडली पॉपकॉर्न अनार सबसे प्रमुख है। इस चलाने पर रंग-बिरंगे पॉपकॉर्न चमकते हुए निकलते हैं। इसके साथ ही एक कलरफुल लट्टू भी काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, अभी भीड़ कम ही दिखाई दे रही है। दीपावली के त्योहार पर हर साल शहर के नुमाइश मैदान में आतिशबाजी बाजार लगता है। इस बार भी 27 अक्टूबर से लेकर छह नवंबर तक इसे लगाने का फैसला हुआ है। धनतेरस को अन्य दिनों के मुकाबले अच्छी भीड़ रही। बाजार में पॉपकॉर्न पटाखा पहली बार आया है। इस बार अधिकतर कम ध्वनि वाले ही प्रदूषण रहित पटाखे बाजार में आए हैं।