तेल की टपकती धार ने मुसीबत में डाला चोरों को, तेल से भरे पांच कनस्‍तर के साथ दो गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

तेल की टपकती धार ने मुसीबत में डाला चोरों को, तेल से भरे पांच कनस्‍तर के साथ दो गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विजयगढ़ कस्बा में चोरों ने एक तेल के कारोबारी की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दीवार में कूमल लगाकर सरसों के तेल से भरे पांच कनस्तर एवं एक बड़ी केन चुरा कर ले गए। सुबह को पुलिस ने चुराई गई तेल सहित दो चोरों को उन्हीं के घर से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार विनोद कुमार वार्ष्णेय उर्फ कल्लू का कटरा रोड पर सरसों के तेल का कारोबार है जहां स्पेलर मशीन से तेल निकालकर थोक में सप्लाई करते हैं। शाम को दुकान का शटर बंद कर घर चले गए प्रतिदिन की भांति सुबह को जब दुकान खोली तो पीछे की दीवार में कूमल लगा देखकर दंग रह गए। वहां पर तेल से भरे पांच कनस्तर एवं एक बड़ी केन गायब थी। उन्होंने चोरी की सूचना आसपास के लोगों को दी तथा पीआरवी को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सड़क पर तेल टपकता हुआ दिखाई दिया। उसी के आधार पर पुलिस ने मुख्य बाजार में स्थित एक घर में दबिश दी जहां चोरी किया गया तेल दिखाई दे गया तथा बेड के नीचे छिपे दो लोगों को को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अंकित निवासी विजयगढ़ गोलू निवासी सिकंदराराऊ बताया है। सूचना पर क्षेेत्र के व्यापारी एकत्रित हो गए, चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। कस्बा में आए दिन चोरियों की घटना बढ़ गई है। व्यापारियों ने बताया कि दुकान का शटर काटकर अब तक लाखों की चोरियां हो चुकी है, जिससे पुलिस भी परेशान थी, लेकिन अभी तक कोई राज नहीं खुल सका था। पीड़ित व्यापारी विनोद ने अंकित एवं गोलू के खिलाफ तेल की चोरी करने की तहरीर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks