
दीपावली मेला – स्वीप के तहत हुआ कार्यक्रम – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विजय उत्सव अलीगढ़ नगर निगम जवाहर भवन में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है । इसी क्रम में स्वीप कार्यक्रम के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा के कुशल नेतृत्व में नगर निगम के द्वार पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। ब्लू बर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राएं, चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज एवम श्री महेश्वर कन्या इंटर कॉलेज, छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा जनता को जागरूक किया उनकी प्रस्तुति बेहद प्रभावशाली रही। मार्ग पर दर्शकों की वजह से लगभग जाम की स्थिति बन गई। नाटकों के द्वारा छात्रों ने जनता को अपना वोट अवश्य देने तथा 18 वर्ष से अधिक के सभी युवाओं को अपना वोटर कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया।