
काशीराम आवास योजना फर्जीवाड़े में होगी जांच, एडीए ने लिया फैसला – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एलमपुर स्थित काशीराम आवासीय योजना में जांच के आदेश हो गए हैं। एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी ने इसके आदेश दिए हैं। पिछले काफी दिनों से अफसरों को इसकी शिकायत मिल रही थी कि यहां पर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। आवंटन के खिलाफ लोग रह रहे हैं। पिछले दिनों दो तीन लोगों के आवास भी खाली कराए गए थे। ऐसे में अब एडीए उपाध्यक्ष ने जांच के आदेश दिए हैं।बसपा शासन में एमलपुर स्थित काशीराम आवासीय योजना को हरी झंडी मिली थी। 2012 में निर्माण हुआ। करीब 1500 आवास बनाए गए। इनके आवंटन के लिए आवेदन मांगे गए। करीब दो हजार लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन तभी जमीन के विवाद के किसान हाईकोर्ट से स्टे आर्डर ले आए। करीब छह साल बाद 2018 में हाईकोर्ट ने इस स्थगन आदेश को खत्म किया। इसके बाद जिला प्रशासन ने इनका आवंटन कराने का फैसला लिया।2018 के बाद से ही जिले में इन आवासों का आवंटन किया जा रहा है। प्रशासन आवंटन प्रमाण पत्र देता है। इसके बाद प्राधिकरण कब्जा दिलाता है। पिछले तीन साल में जिले में करीब 1200 से अधिक लोगों को इस योजना में आवास आवंटित हो चुके हैं। हालांकि, मौके पर एक तिहाई से कम लोग ही रहते हैं। इसकी शिकायत पिछले काफी दिनों से अफसरों को मिल रही थी। ऐसे में अब जांच के आदेश कर दिए है। एडीएम उपाध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता समेत अन्य लोगों को लगाया गया है।