विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत कलैक्ट्रेट में निर्वाचन नियंत्रण कक्ष स्थापित – रिपोर्ट शुभम शर्मा

विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत कलैक्ट्रेट में निर्वाचन नियंत्रण कक्ष स्थापित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने जनसामान्य को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2022 के आधार पर फोटोयुक्त विधानसभा निर्चाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 30 नवम्बर तक संचालित है। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत कलैक्ट्रेट में जिलाधिकारी न्यायालय के बराबर निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जो 24 घण्टे संचालित रहेगा। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं0 0571-2420141 एवं टोल फ्री नम्बर 1950 है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि पुनरीक्षण एवं आगामी निर्वाचनों से सम्बन्धित किसी भी जानकारी, शिकायत या समस्या के लिए निर्वाचन नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क किया जा सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks