शिवपाल बोले, आगामी विधानसभा चुनाव में झूठे वादे करने वालों को सबक सिखाएगी जनता – रिपोर्ट शुभम शर्मा

शिवपाल बोले, आगामी विधानसभा चुनाव में झूठे वादे करने वालों को सबक सिखाएगी जनता – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। परिवर्तन रथ यात्रा के साथ अलीगढ़ पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कस्बा गभाना में कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से समाज का हर तबका परेशान है। मध्यम व निचले वर्ग के लोगों के सामने रोजगार व खाने तक का संकट खड़ा हो गया है, लेकिन सरकर सिर्फ पूंजीपतियों की तरफ ध्यान दे रही है। इससे पहले सोमना मोड़ पर भव्य स्वागत किया गया। शिवपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में हर दिन वृद्धि हो रही हैं। कोरोना काल में लोगों को रोजगार देने की बजाय रोजगार छीन लिया गया। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, युवाओं को नौकरी के नाम पर लाठियां खानी पड़ रही हैं। फिर भी सरकार बोल रही है कि देश तरक्की कर रहा है। आगामी चुनाव में झूठे वादे करने वालों को प्रदेश की जनता बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद लेकर मथुरा से परिवर्तन यात्रा के साथ निकले हैं, जिसका प्रदेश के सभी जिलों में भ्रमण के बाद अयोध्या में समापन होगा। परिवर्तन यात्रा चुनावों में सत्ता परिवर्तन में अहम भूमिका निभाएगी। प्रसपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा को हराने के लिए हर सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेंगे। हर परिवार में एक बेटी व एक बेटा को सरकारी नौकरी दिलाई जाएगी। ग्रामीणों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति व 300 यूनिट फ्री दी जाएगी। बीए पास छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। इससे पूर्व गाजियाबाद से आई यात्रा का सोमना मोड़ पर प्रदेश महामंत्री सुभाष लोधी व प्रदेश उपाध्यक्ष रक्षपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। महरावल में भी भी स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, जिलाध्यक्ष रामअवतार यादव, आदित्य लोधी, आमिर चौधरी, सुरजीत यादव, अजय सिंह, अंकित ठाकुर, शिवा ठाकुर, रोहित कुमार मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks