
योग शिविर का आयोजन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नगर निगम जवाहर भवन स्थित दीपावली विकास दीपोत्सव कार्यक्रम में फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य सवेरे सवेरे योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चले।फिट इंडिया मूवमेंट के तहत योग शिविर में शहर के कई नागरिकों ने भाग लिया।योग शिविर के लिए कार्यक्रम संयोजक सहायक अभियंता अतर सिंह सिब्ते हैदर लक्ष्मण सिंह के साथ आज अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी की मौजूदगी में डॉ. इंदिरा गुप्ता ने नागरिकों को योग के गुर सिखाए।योग शिविर में डॉ इंद्रा गुप्ता ने योग को जीवन की आदत बनाने से मन मस्तिष्क और स्वस्थ जीवन के बारे में लोगों को योग के गुर सिखाए।नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है।इसी कड़ी में सात दिन चलने वाले दीपावली मेला विकास दीपोत्सव में रोजाना सुबह 6 से 8 बजे योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिक इसमें प्रतिभाग कर योग के गुर सीख सकें और उन्हें अपने जीवन में शामिल कर सकें।