
टैस्टिंग,ट्रैकिंग एवं ट्रीटमेंट की नीति अपनाकर अन्तर्विभागीय समन्वय से संक्रमितों का इलाज करने के दिये निर्देश – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आनन्द उपाध्याय ने डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम के सम्बन्ध में बताया कि जनपद में दवाओं की उपलब्धता बनी हुई है। 6383 एलाइजा टैस्ट के सापेक्ष 953 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जनपद में अभी तक डेंगू से कोई मृत्यु नहीं हुई है।जनपद में प्रदेश के अन्य जनपदों के सापेक्ष स्थिति काफी बेहतर है। शासन के निर्देश पर संक्रामक रोगों से निपटने के लिए टैस्टिंग, ट्रैकिंग एवं ट्रीटमेंट की नीति अपनाते हुए संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जनपद में 386 टीम सोर्स रिडक्शन,एंटी लार्वा एक्टिविटी समेत जागरूकता के अन्य कार्य कर रहीं हैं।उन्होंने बताया कि प्रत्येक सीएचसी पर 02 निगरानी समितियों कुल 26 टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर संक्रमित मरीजों की ट्रेसिंग की जा रही है,अब तक कुल 16302 बुखार के मामले प्रकाश में आए हैं।शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 08 हॉट-स्पॉट चिन्हित किये गये थे जिनमें से अभी 02 सक्रिय हैं।