बजरंग दल नेता को समीर वानखेड़े को समर्थन ना देने की हिदायत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बजरंग दल नेता को समीर वानखेड़े को समर्थन ना देने की हिदायत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – प्रखर हिंदुत्ववादी व बजरंगदल के पूर्व संयोजक गौरव शर्मा को फोन पर समीर वानखेड़े को समर्थन ना देने की हिदायत दी गयी। पूर्व संयोजक ने बताया कि उनके पास एक नम्बर से फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने अपना नाम जाबिर वली बताया। पूर्व संयोजक को समीर वानखेड़े का समर्थन ना करने को कहा , जब गौरव शर्मा ने इसका कारण जानना चाहा तो उसने कहा कि आप तो बजरंगी हैं और समीर वानखेड़े एक मुसलमान है। आपको इसका समर्थन नहीं करना चाहिए, उसके इस उत्तर से आक्रोशित गौरव शर्मा ने कहा कि बजरंगदल किसी का समर्थन व विरोध उसके सम्प्रदाय अथवा जाति देखकर नहीं अपितु भारतीय धर्म समाज संस्कृति को ध्यान में रखकर करता है, जिसमें राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है, बजरंग दल उन्हें प्रोत्साहित करने का काम करता है। राष्ट्र के खिलाफ काम करने वाले को हम कतई सहन नहीं कर सकते हैं। गौरव शर्मा के उत्तर से निराश होकर जाबिर वली ने फोन काट दिया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks