
सड़़क पर उतरे हरदुआगंज तापीय परियोजना के कर्मचारी नारेबाजी और हंगामा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कासिमपुर चार माह से भुगतान न मिलने से आक्रोशित सैकडों की संख्या में आका लोजेस्टिक के कर्मचारियों ने बुधवार को गेट पर इकटठा होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए चार माह से रूके हुए वेतन के भुगतान की मांग की।हरदुआगंज तापीय परियोजना में कोल यार्ड डिजीवन को चलाने का जिम्मा आका लोजेस्टिक प्राइवेट कंपनी को दे रखा है। इस कंपनी में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी 2012 से काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कंपनी पर आरोप लगाया है 2012 से कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों से बारह घंटे काम लेती रहीं है। इतने लंबे समय का बोनस तक कंपनी ने नहीं दिया है। इस बार कंपनी ने चार माह का वेतन तक रोक लिया है। जबकि दीपावली भी करीब आ गई है। चार माह के भुगतान न मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह परियोजना के मुख्य गेट के सामने एकत्र होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रूके भुगतान एवं लंबे समय से रूके बोनस की मांग की। कर्मचारियों का कहना है जब तक कंपनी के द्वारा भुगतान नहीं होता तब तक काम पर नहीं लौटेंगे। कंपनी प्रबंधन के अनुसार परियोजना प्रबंधन से भुगतान नहीं मिला है जिस कारण यह समस्या बन रही है।