
डेंगू का कहर:अलीगढ़ में डेंगू व बुखार से पांच की मौत, 49 नए डेंगू रोगीी- रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – में जानलेवा डेंगू और बुखार का कहर थम नहीं रहा। रविवार को पांच और लोगों की मृत्यु होने की सूचना आई। इनमें दो दिन के भीतर दीनदयाल अस्पताल में बुखार से हुई तीन मौत, विजयगढ़ व जलाली में एक-एक मृत्यु शामिल है। 49 नए डेंगू रोगी भी सामने आए। अब तक 750 से अधिक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। बुखार के रोगियों की कोई सटीक सूचना स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।विजयगढ़ क्षेत्र के गांव कुरहला के 55 वर्षीय केशवदेव बघेल ने दो दिन पहले बुखार होने पर कस्बा के निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। जांच में प्लेटलेट्स काफी घटने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। स्वजन ने निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां डेंगू का ट्रीटमेंट शुरू किया गया। इलाज के दौरान ही केशव देव बघेल की मौत हो गई। कस्बा के तीन अन्य लोग भी अलीगढ़ में डेंगू का उपचार करा रहे हैं।