क्वार्सी मैरिस रोड के एक होटल में तैनात कर्मी के खाते से साइबर शातिरों ने उड़ाए 89 हजार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

क्वार्सी मैरिस रोड के एक होटल में तैनात कर्मी के खाते से साइबर शातिरों ने उड़ाए 89 हजार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – क्वार्सी क्षेत्र के मैरिस रोड स्थित एक होटल में तैनात कर्मी के बैंक खाते से साइबर शातिर ने 89 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।क्वार्सी के राजीव नगर निवासी राजन कुमार पाल ने कहा है कि वे लेमन ट्री होटल में कार्यरत हैं। यस बैंक में उनका खाता है। शनिवार को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें खाते से 50 हजार रुपये निकलने व कुछ ही देर बाद दूसरे मैसेज से 39 हजार रुपये निकलने की जानकारी हुई। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि खाते से रुपयों को आनलाइन दूसरे खाते में ट्रांसफर किया गया है। क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मामला साइबर ठगी से जुड़ा है, जांच कर जल्द शातिरों को पकड़ा जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks