
जलाली में डेंगू से युवक की मौत दर्जनों लोग बुखार से है पीड़ित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना हरदुआगंज के जलाली कस्बे में डेंगू व अन्य प्रकार के बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है शनिवार की शाम जलाली के मोहल्ला अबुल फजल में एक 19 वर्षीय युवक की डेंगू से मौत हो गई । जिससे परिवार में कोहराम मच गया । परिजनों के अनुसार उसका इलाज अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में पिछले 7 दिनों से चल रहा था। डॉक्टरों ने उसे डेंगू बताया था।मोहल्ला अबुल फजल में करीब 20 से अधिक घरों में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। जो अलीगढ़ के अस्पतालो के चक्कर लगा रहे हैं। जलाली कस्बे में शनिवार की शाम डेंगू बुखार से विष्णु कुशवाह (19 वर्षीय) पुत्र खुशीराम कुशवाह निवासी मोहल्ला अबुल फजल की डेंगू से मौत हो गई । परिजनों ने बताया कि 7 दिन पहले विष्णु को बुखार आया था । तभी से उसका इलाज अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था । शनिवार की शाम परिजन उसे घर ले आए जहाँ शाम 7 बजे विष्णु की मौत हो गई। वहीं अबुल फजल मोहल्ला में सावित्री देवी, बंटी , मुकेश , मनोज, राजेश, नगीना,भीमसेन, सोनिया सहित तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं जिन्हें इलाज की जरूरत है।