अलीगढ़:करवा चौथ पर पति के शराब पीने पर थाने पहुंच गई पत्नी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़:करवा चौथ पर पति के शराब पीने पर थाने पहुंच गई पत्नी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – करवा चौथ पर्व पर शहर के स्टेशन रोड पर एक दम्पत्ति में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब उसका पति शराब पीकर घर पहुंच गया। पति को नशे में धुत देखकर पत्नी बिफर गई। वह कहासुनी के बाद सीधे पुलिस चौकी जा पहुंचे। पीछे पीछे शराबी पति पत्नी को मनाता रहा। लेकिन पत्नी ने उसकी एक न सुनी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए उसको चौकी में बैठा लिया। देर शाम माफी मांगने पर थाने से छोड़ दिया।मामला स्टेशन रोड के मधैपुरा के पास का है। एक महिला का पति करवा चौथ पर्व पर दोपहर में ही शराब पीकर घर पहुंच गया। पति के लिए घर पर उपवास रखे बैठी उसकी पत्नी पति की यह हरकत देखकर बिफर गई। पत्नी पुलिस चौकी अतरौली गेट की ओर चल पड़ी। पत्नी अपने शराबी पति को सबक सिखाना चाहती थी। महिला के पीछे पीछे उसका पति उसको मनाने के लिए चल दिया। इस बीच दोनों में बीच सड़क पर कई बार खींचतान भी हुई। लेकिन महिला चौकी तक पहुंच गई। फरियाद सुनकर पुलिसकर्मियों ने आरोपी पति को बैठा लिया। थाने में भी पति महिला को बार बार समझाता रहा, लेकिन महिला का कहना था कि उसके पति का हर दिन यही हाल रहता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks