सुहागिनों ने श्रृंगार के साथ किया चांद का दीदार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सुहागिनों ने श्रृंगार के साथ किया चांद का दीदार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नगर व ग्रामीण अंचल की सुहागिनों ने करवा चौथ के त्यौहार पर पति की दीर्घ आयु, स्वास्थ्य व सौभग्य के लिए व्रत रखकर चंद्रदेव को अर्घ देकर व्रत का परायण किया। करवा चौथ के त्यौहार को लेकर पिछले कई दिनों से बाजर में चल रही सुहागिन महिलाओं की चहल पहल रविवार को भी रही। महिलाओं ने श्रृंगार के सामान के साथ मिट्टी व चीनी के करवे खरीदे। सुहागिनों ने सौलह श्रृंगार कर पति की दीर्घ आयु के लिए सुबह से ही पारंपरिक तरीक से निर्जला व्रत रखा। करवा चौथ को लेकर नवबधुओं में काफी उत्साह देखा गया। देर सांय को गौरा मैया की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। रात्रि को चंद्रदेव को अर्घ देकर अपना व्रत खोला तथा अपनी सास व जिठानियों को करवा, अठियाबरी तथा श्रृंगार का सामान भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं प्रेमी युगलों ने भी करवा चौथ का व्रत रखा, मिल तो नहीं पाए पर मोबाइल से ही बात कर व्रत खोला।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks