
संयुक्त राष्ट्र दिवस/आजादी का अमृत महोत्सव,विधिक जागरूकता शिविर विगौर में आयोजित।
–मानव के मानवाधिकारो की रक्षा जरूरी:-मनीन्द्र पाल सिंह।
एटा,
जनपद एटा के प्राथमिक पाठशाला प्राथमिक बीगौर में संयुक्त राष्ट्र दिवस एवं आजादी का अमृत महोत्सव तथा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण के दिशानिर्देशानुसार तथा माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जनपद न्यायाधीश एटा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के सचिव मनीष पाल सिंह द्वारा उपस्थित आए सभी ग्रामीण महिला ,पुरुषों ,बच्चों को संयुक्त राष्ट्र दिवस एवं सरकार द्वारा मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में विशेष जानकारी देते हुए बताया, कि प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को संपूर्ण विश्व में संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है ।इस दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्व में युद्ध रोकना, मानव अधिकारों की रक्षा करना, अंतरराष्ट्रीय कानून को निभाने की प्रक्रिया जुटाना, सामाजिक और आर्थिक विकास, जीवन स्तर सुधारना और बीमारियों से लड़ना तथा छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर देने की बर्बादी होती है ।सचिव महोदय द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणजनों से अपील की गई ,कि यदि कोई आपसी विवाद हो तो आप उसे सुलह समझौता केंद्र के माध्यम से उसका निपटारा करवा सकते हैं। और आप अपने जन धन एवं महत्वपूर्ण समय को बचा सकते हैं। इस अवसर पर श्री युगल शंभू सिविल जज जूनियर डिविजन एटा द्वारा उपस्थित सभी लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुलह समझौता केंद्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस अवसर पर मीडिया सेंटर के श्री कन्हैया लाल शर्मा एवं श्री योगेश कुमार सक्सेना द्वारा बाल विवाह ,बाल श्रम, बाल तस्करी के रोकथाम, दहेज प्रथा ,घरेलू हिंसा पीसीपीएनडीटी एक्ट ,वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई। इस अवसर पर ग्राम के संभ्रांत महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।