केंद्र सरकार ने ऑनलाइन खरीदारी के लिए जारी की एडवाइजरी

केंद्र सरकार ने ऑनलाइन खरीदारी के लिए जारी की एडवाइजरी

भले ही हमने कोरोना टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन कोरोना का खतरा टला नहीं है. और ये त्योहारी सीजन तो इस महामारी के लिए और भी खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए सरकार बार-बार सलाह जारी कर रही है कि लोग घरों में ही त्योहार मनाए, जब तक बहुत जरूरी न हो, बाहर न जाएं. बाजार की भीड़-भाड़ से दूर रहने की कोशिश करें क्योंकि इस जानलेवा बीमारी से बचाव ही सार्थक उपाय है.

सरकार ने एक एडवाइजरी में कहा कि लोकल फॉर वोकल सहित ऑनलाइन खरीदारी को बढ़ावा देने और संक्रमण दर को बढ़ने से रोकने के लिए अनावश्यक यात्रा से बचने जैसे उपायों का पालन करना चाहिए. केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को फेस्टिवल सीजन को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है-
– ऑनलाइन खरीदारी को बढ़ावा दिया जाना चाहिए.
– नियंत्रण क्षेत्रों और जिलों में कोई सामूहिक सभा न करें.
– लोगों को अनावश्यक यात्रा करने से रोका जाना चाहिए.
– राज्य सरकार को एडवांस में दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए.
– सरकारी कार्यक्रमों को ऑनलाइन तरीकों से आयोजित किया जाए.
– जिला अधिकारियों को कोरोना मामलों के ग्राफ पर कड़ी नजर रखनी चाहिए.
– त्योहारों के समारोह में कोरोना दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन होना चाहिए.
– मॉल, स्थानीय बाजारों और पूजा स्थलों के लिए दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए.
– जिन सभाओं की सीमित उपस्थिति के साथ अनुमति दी है, उन पर कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks