
अलीगढ़ जहरीली शराब प्रकरण के दो मुकदमों में आरोपितों पर आरोप तय – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ एडीजे नौ सुनील सिंह की अदालत में जहरीली शराब प्रकरण के दो मुकदमों में आरोपितों पर आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी की गई। दोनों में अब गवाही होगी।एडीजीसी जेपी राजपूत के मुताबिक, शराब प्रकरण को लेकर गभाना थाना में दर्ज हुए मुकदमे में माफिया अनिल चौधरी, ऋषि शर्मा, मुनीष शर्मा, विपिन यादव, गंगाराम प्रधान, दिगपाल, नरेंद्र, शिवकुमार आरोपित हैं। जबकि खैर थाने के मुकदमे में अनिल चौधरी, सुधीर चौधरी, विपिन यादव, राजकुमार, कपिल देव आरोपित हैं। दोनों मामलों में आरोपित पक्ष की ओर से डिस्चार्ज याचिका डाली गई थी, जो खारिज कर दी गई थीं। इसी कारण आरोप तय की प्रक्रिया भी नहीं हो पा रही थी। वहीं कोर्ट में आरोप तय किए गए हैं। अब गभाना वाले मुकदमे में नौ नवंबर को सुनवाई होगी, जबकि खैर के मुकदमे में गवाही के लिए तीन नवंबर की तारीख नियत की गई है। पहली गवाही वादी की होगी।